Raipur News: फ्लाइट में कैंसर पेशेंट बेहोश होकर सीट से गिरा, रायपुर में इंडिगो की इमरजेंसी लैंडिंग; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Raipur News

Raipur News: आसमान में उड़ते विमान में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एक ब्लड कैंसर पेशेंट अचानक बेहोश होकर सीट से गिर पड़ा। इसके बाद फ्लाइट क्रू ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल अपनाया और रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर 3 बजे फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने बेहोश युवक को तत्काल माना सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक ब्लड कैंसर का मरीज था।

मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रहने वाले गौतम बावरी (उम्र लगभग 24–25 साल) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई जा रहा था।

हालांकि कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से अब इस मामले कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज या बयान जारी नहीं किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *