Krishna Janmashtami 2025 : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर (Raipur Janmashtami Utsav) के मंदिरों में भक्तिभाव और उत्साह का माहौल है। टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है, जहां भगवान श्रीकृष्ण के विशेष श्रृंगार के लिए वृंदावन और मुंबई से विशेष वस्त्र व आभूषण मंगवाए गए हैं। वहीं जैतूसाव मठ (Jaitusav Math Raipur) में भगवान को भोग के लिए 1100 किलो मालपुआ तैयार किया गया है।

इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव ( ISKCON Mandir Janmashtami Mahotsav Raipur)
टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में आज तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव जारी है। सुबह 11 बजे से हरिनाम संकीर्तन की शुरुआत हुई। सुबह 9 बजे से रात 2 बजे तक दर्शन की व्यवस्था रहेगी। शाम 6 बजे से दिल्ली के लीला द स्पिरिचुअल रॉक बैंड और वृंदावन धाम से आए कलाकारों की प्रस्तुति होगी।

राधा कृष्ण मंदिर (समता कॉलोनी)
समता कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। बाल गोपाल, श्री कृष्ण और राधा रानी का दुग्धाभिषेक कर अनुष्ठान शुरू किया गया। शाम 7.30 बजे भव्य जन्माष्टमी उत्सव होगा। इसके बाद ठाकुरजी को 56 भोग अर्पित कर महाआरती की जाएगी।

शहर के अन्य मंदिरों में आयोजन
जैतूसाव मठ : 11 क्विंटल मालपुए का भोग और रात 8 बजे से भजन संध्या।
दूधाधारी मठ : प्रसाद के लिए धनिया की पंजीरी तैयार।
156 साल पुराना बांके बिहारी मंदिर (पेठा लाइन नयापारा) : सुबह 8 बजे दुग्धाभिषेक, 11 बजे श्रृंगार आरती और दर्शन।
चौबे कॉलोनी चिंताहरण हनुमान मंदिर : फूलों से सजावट, रात 8 बजे से गायक मनोज शर्मा की भजन प्रस्तुति।
सिटी कोतवाली और गोपाल मंदिर (सदर बाजार) : रात 12 बजे जन्म आरती और ठाकुरजी के जयकारे के बीच विशेष आयोजन।
