Raipur Breking: रायपुर में नर्स की हत्या से सनसनी, घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश

Raipur Breking

Raipur Breking: राजधानी रायपुर में एक स्टाफ नर्स की हत्या (Raipur Staff Nurse Murder) की वारदात से सनसनी फैल गई। खून से लथपथ युवती का शव उसके ही घर के कमरे में मिला। मृतका की पहचान 23 वर्षीय प्रियंका दास (Priyanka Das Murder Raipur) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। (Staff Nurse Murder Tikrapara Raipur)

 

बता दें, मृतका प्रियंका दास सीने पर चोट के निशान हैं। वो मनेंद्रगढ़ की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ विवाद चल रहा था। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है।

बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका

पड़ोसी के मुताबिक, रूममेट लड़कियों ने बताया कि प्रियंका का अपने बॉयफ्रेंड से किसी बात पर विवाद था। इसके बाद सहेलियों ने उसे वापस घर जाने के लिए कहा था। लेकिन उसने घर जाने से मना कर दिया। पुलिस को आशंका है कि इस मर्डर के पीछे बॉयफ्रेंड से विवाद एक वजह हो सकती है। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

कमरे से किसी को निकलते नहीं देखा

पड़ोसियों का कहना है कि, उन्होंने किसी को भी प्रियंका के कमरे से निकलते हुए नहीं देखा। न ही लड़ाई झगड़े की कोई तेज आवाज सुनी। जिससे यह साफ है कि मर्डर करने के बाद हत्यारा दूसरों की नजर से बचते हुए मौके से फरार हो गया।

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने युवती की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम में युवती के शरीर में चोट के निशान और हत्या का तरीका साफ हो पाएगा।

पुलिस को मौके पर मिला चाकू

टिकरापारा पुलिस को करीब 11:30 बजे हत्या की सूचना मिली। पुलिस को मौके में लड़की के हाथ के पास से चाकू मिला है। जिसे जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि, प्रियंका ने एक दिन पहले अस्पताल में ड्यूटी भी की थी। वह डे शिफ्ट में थी। फिलहाल पुलिस रूममेट से पूछताछ कर रही है।

पड़ोसी कुलेश्वर यादव ने बताया कि, पिछले एक महीने से प्रियंका अपनी तीन सहेलियों के साथ किराए पर रहती थी। गुरुवार सुबह जब उसकी सहेली नाइट ड्यूटी कर लौटी तो कमरे के भीतर प्रियंका की लाश देखी। इसके बाद पड़ोसियों को सूचना दी, फिर मौके पर पुलिस पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *