Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बनेकेला गांव में पत्नी ने शराब के नशे में जबरदस्ती करने वाले पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बता दे, पत्नी ने दांतों से पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। प्राइवेट पार्ट पर काटने से पति दर्द से कराहता रहा। प्राइवेट पार्ट पर 8 टांके लगे हैं। बताया जा रहा है कि नशे में धुत पति को पत्नी ने जमकर पीटा भी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक पत्नी के हमले से घायल 33 वर्षीय शख्स बनेकेला का रहने वाला है। वह पेशे से राजमिस्त्री है। पत्नी और 3 बच्चों के साथ रहता है। पत्नी की लड़ाई पति की बहन से हो गई थी, जिससे पत्नी भड़की हुई थी। इसी दौरान पत्नी ने हमला किया।
दरअसल, शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे भाभी और ननंद के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो रही थी। ननंद और भाभी के बीच विवाद इतना बढ़ा कि दोनों की आपस में मारपीट हो गई। इसे देखकर पति ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन गुस्साई महिला ने अपने पति से झगड़ने लगी।

इस दौरान पत्नी ही गाली-गलौज करते हुए पति से मारपीट करने लगी। पति पहले से शराब की नशे में धुत था। इससे पत्नी और भड़क गई। गुस्से में पति के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। दर्द से कराहते हुए पति घर से बाहर निकला।
लगाने पड़े 7 से 8 टांके
घायल पति को इलाज के लिए लैलूंगा चिकित्सालय ले जाया गया है, घायल पति के प्राइवेट पार्ट पर 7 से 8 टांके आए हैं। फ़िलहाल पुलिस ने पत्नी आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, आगे की जांच चल रही है। SDOP सिद्धांत तिवारी ने घटना की पुष्टि की है।
