Bilaspur News : न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके से एक आपत्तिजनक मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात एक मुस्लिम युवक अशरफ खान ने मंदिर में जाकर शिवलिंग पर पेशाब कर दी जिससे माहौल बिगड़ गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पहले देखिए इन तस्वीरों को…



जानकारी के अनुसार, युवक ने मंदिर परिसर में जाकर धार्मिक स्थल को अपवित्र करने की कोशिश की। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक अशरफ खान ने मंदिर में जाकर शिवलिंग पर पेशाब कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और लोगों में आक्रोश फैल गया। स्थिति को देखते हुए सरकंडा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया।
पुलिस ने आरोपी युवक अशरफ खान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा कि कानून अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल इलाके में माहौल शांत बताया जा रहा है।
