Raigarh Double Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के रायकेरा गांव में सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर दी गई, जबकि मृतका की बेटी गंभीर रूप से घायल है और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

घटना में 80 वर्षीय सुकमेत सिदार और उसके दामाद 60 वर्षीय लक्ष्मण सिदार की मौत हुई है। सूचना मिलने पर घरघोड़ा पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

संपत्ति विवाद से जुड़ा मामला
बताया जा रहा है कि हाल ही में NTPC परियोजना के तहत मृतका को जमीन अधिग्रहण का मुआवजा मिला था। लाखों रुपए मिलने के बाद परिवार के भीतर संपत्ति विवाद शुरू हो गया था। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते यह डबल मर्डर हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
