Chhath Puja 2026: छठ महापर्व का समापन, उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूरा हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, प्रदेशभर के घाटों पर उमड़ी आस्था

Chhath Puja 2026: छत्तीसगढ़ में आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ हुआ। चार दिनों तक चले इस महापर्व के अंतिम दिन प्रदेशभर के नदी और तालाबों के घाटों पर हजारों व्रतियों ने भगवान सूर्य की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत भी पूर्ण हुआ।

रायगढ़ में सबसे पहले हुआ सूर्योदय

प्रदेश में सबसे पहले रायगढ़ में सुबह 6:02 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की और पारण के साथ अपना निर्जला उपवास समाप्त किया।

अरपा घाट पर उमड़ी सबसे ज्यादा भीड़

बिलासपुर के अरपा छठ घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। रात करीब ढाई बजे से ही व्रती और श्रद्धालु घाट पर पहुंचने लगे थे। सुबह होते ही नदी में खड़े होकर व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। अरपा घाट का ड्रोन दृश्य भी सामने आया, जिसमें करीब एक किलोमीटर लंबे घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब नजर आया।

प्रदेशभर के घाटों पर दिखी आस्था

अंबिकापुर के शंकर घाट, रायपुर के महादेव घाट, भिलाई के छावनी छठ घाट और रायगढ़ की केलो नदी सहित प्रदेश के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ उगते सूर्य की पूजा की। रायपुर के महादेव घाट पर रातभर भक्ति गीतों की गूंज और आतिशबाजी का माहौल बना रहा।

4 चार दिवसीय छठ महापर्व का हुआ समापन

नहाय-खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य की परंपराओं के साथ मनाया जाने वाला चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को विधिवत संपन्न हो गया। व्रतियों ने पूजा-अर्चना के बाद परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *