CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, 11 जिलों में रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सोमवार को बस्तर संभाग के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विभाग ने संभाग के सात जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। प्रभावित जिलों में कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले चार दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

CG Weather Update

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश में रात के तापमान में ठंड का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

रायपुर का तापमान सामान्य से अधिक

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से क्रमशः 1.1 डिग्री और 0.4 डिग्री अधिक रहा।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों में माना एयरपोर्ट का न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री, बिलासपुर 16.7 डिग्री, पेंड्रारोड 14.8 डिग्री, जगदलपुर 14.5 डिग्री और दुर्ग 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *