Raipur News: पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली सोनिया गांधी की किताब और आमंत्रण, 16 नवंबर के विमोचन समारोह में होंगे शामिल

Raipur News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुस्तक की प्रति और विमोचन समारोह का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। वह 16 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Raipur News: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुस्तक की प्रति और विमोचन समारोह का आमंत्रण प्राप्त हुआ है। वह 16 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि “आज हमारी नेता सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ प्राप्त हुई है। उनके जीवन, संघर्षों और अनुभवों को करीब से जानने का एक प्रेरक अवसर मिल रहा है… अभी पढ़ना शुरू किया है।”

https://x.com/bhupeshbaghel/status/2121152131499778232?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2121152131499778232%7Ctwgr%5E18ba472be2acc5e7522e7fa3b5104f089f4d78dc%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fbelonging-a-journey-of-love-former-cm-baghel-receives-sonia-gandhis-book-and-an-invitation%2F

निजी जीवन से राजनीतिक सफर तक का उल्लेख

‘Belonging: A Journey of Love’ में सोनिया गांधी के निजी जीवन, संघर्षों और नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके लंबे राजनीतिक सफर का विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तक में इटली में उनके शुरुआती जीवन से लेकर भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तक के विभिन्न अनुभवों को शामिल किया गया है।

544 पन्नों की पुस्तक

यह आत्मकथा HarperCollins India द्वारा प्रकाशित की गई है। 544 पृष्ठों की इस पुस्तक में सोनिया गांधी के व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रसंगों का उल्लेख किया गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *