Raipur News: समाज कल्याण विभाग ने दानशीलता, समाजसेवा और सामाजिक सौहार्द के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं के लिए दानवीर भामाशाह सम्मान-2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र व्यक्ति और संस्थाएं 30 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जिला समाज कल्याण कार्यालय में जमा कर सकती हैं।
चयनित व्यक्ति या संस्था को सम्मान स्वरूप एक लाख रुपए की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान ऐसे लोगों और संस्थाओं को दिया जाएगा, जिन्होंने समाजहित, दानशीलता और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायक कार्य किए हों।
आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य
इच्छुक आवेदकों को निर्धारित प्रारूप में आवेदन के साथ अपने सामाजिक कार्यों और पात्रता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। आवेदन 30 सितंबर 2026 तक जिला समाज कल्याण कार्यालय, रायपुर में जमा किए जा सकते हैं।
इन जानकारियों का देना होगा विवरण
आवेदन में व्यक्ति या संस्था का परिचय, छत्तीसगढ़ में निवास अथवा कार्यरत होने की जानकारी, दानशीलता एवं समाजसेवा से जुड़े कार्यों का विवरण, राज्य और समाज के हित में किए गए योगदान तथा पूर्व में प्राप्त पुरस्कारों की जानकारी देना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण कार्यालय, रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4919323 पर संपर्क किया जा सकता है।
