CG School Ragging: स्कूल के हॉस्टल में रैगिंग, 2 छात्रों से मारपीट; लोहे के कड़े से हमला कर फोड़ा सिर

CG School Ragging: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर दो छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12वीं कक्षा के छात्रों ने 11वीं के दो छात्रों के साथ मारपीट की और लोहे के कड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली।

रैगिंग के दौरान किया हमला

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के प्रयास आवासीय विद्यालय का है। जानकारी के मुताबिक, 3 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे से 12 बजे के बीच हॉस्टल में 12वीं कक्षा के कुछ छात्रों ने 11वीं के दो छात्रों के साथ रैगिंग की। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया गया।

हमले में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर बेहोश हो गए। आरोप है कि घायल छात्रों के बावजूद हॉस्टल प्रबंधन ने उनके परिजनों को घटना की जानकारी नहीं दी।

4 नाबालिग छात्रों पर मामला दर्ज

घटना की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस ने 4 नाबालिग छात्रों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

घटना के बाद हॉस्टल में पढ़ने वाले अन्य छात्रों में डर का माहौल है। वहीं, परिजनों ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

CG School Ragging: सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में रैगिंग के नाम पर दो छात्रों से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 12वीं कक्षा के छात्रों ने 11वीं के दो छात्रों के साथ मारपीट की और लोहे के कड़े से उनके सिर पर हमला कर दिया। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने के बाद परिजनों को इसकी सूचना मिली।

परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए आरोप

घायल छात्र प्रशांत के पिता अजय कुमार मार्को ने बताया कि उनके बेटे ने फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उसने बताया कि हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के दौरान उसके साथ मारपीट की।

परिजनों का आरोप है कि हॉस्टल अधीक्षक और प्राचार्य ने घटना की जानकारी समय पर नहीं दी। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *