Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, ये है आज का नया रेट

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से जारी गिरावट पर गुरुवार को विराम लग गया। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़े हैं। एमसीएक्स पर बुधवार को तेजी के साथ बंद होने के बाद आज सोना करीब 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार की शुरुआत करता दिखा। वहीं चांदी की कीमतों में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई।

MCX पर सोना-चांदी में तेजी

MCX पर सोना बुधवार को 1,52,544 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को इसकी शुरुआत करीब 1,53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर हुई। वहीं चांदी 1.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,38,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 2,36,428 रुपये प्रति किलोग्राम था।

Gold Silver Price Today

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,451.60 डॉलर प्रति औंस और चांदी का भाव 66.185 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया।

प्रमुख शहरों में चांदी का भाव

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, भोपाल और बेंगलुरु में चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। वहीं चेन्नई, हैदराबाद और केरल में एक किलो चांदी की कीमत 2,49,900 रुपये रही।

Gold Silver Price Today

आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने का भाव

चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 15,201 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,934 रुपये और 18 कैरेट 11,719 रुपये प्रति ग्राम रहा।

मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोना 15,201 रुपये, 22 कैरेट 13,934 रुपये और 18 कैरेट 11,401 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया।

दिल्ली, भोपाल और गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का भाव 15,216 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट 13,949 रुपये और 18 कैरेट 11,416 रुपये प्रति ग्राम रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *