Raipur Murder: रायपुर में युवक का मर्डर, स्कूटी नाली में गिरने के बाद चाकू से किया हमला

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आधी रात मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास हुई, जहां दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार डंगनिया निवासी अहमद खान (22) की रात करीब साढ़े 12 बजे अश्वनी नगर की गली में दो युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर अहमद स्कूटी से वहां से निकलने लगा, लेकिन उसकी स्कूटी सड़क किनारे नाली में गिर गई और वह सड़क पर जा गिरा।

स्कूटी गिरने के बाद पीछा कर रहे दोनों हमलावरों ने अहमद पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची DCP, ADCP और क्राइम ब्रांच की टीम

घटना की सूचना मिलते ही DCP, ADCP, ACP और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामूली विवाद समेत अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Raipur Murder: राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आधी रात मामूली विवाद के बाद 22 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना अश्वनी नगर स्थित गौसिया मस्जिद के पास हुई, जहां दो अज्ञात हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

घटना के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राजधानी में बढ़ते अपराधों को लेकर पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में नशे और अवैध कारोबार के कारण अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों और अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *