Sakti School Video: स्कूल में शिक्षकों की दारू और चिकन पार्टी, Video वायरल; 5 शिक्षक और स्वीपर को नोटिस

Sakti School Video: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक शासकीय स्कूल में शिक्षकों द्वारा कथित रूप से शराब और चिकन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पांच शिक्षकों और एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। घटना मालखरौदा विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी की बताई जा रही है।

स्कूल में दारू और चिकन पार्टी

बताया जा रहा है कि स्कूल की छुट्टी के बाद कुछ शिक्षक और एक स्वीपर स्कूल परिसर में कथित रूप से शराब और नॉनवेज के साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Sakti School Video: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक शासकीय स्कूल में शिक्षकों द्वारा कथित रूप से शराब और चिकन पार्टी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पांच शिक्षकों और एक कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। घटना मालखरौदा विकासखंड के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल किरारी की बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

वायरल वीडियो में टेबल पर शराब की बोतल, गिलास और नॉनवेज रखा हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल परिसर में इस तरह की गतिविधियां अनुचित हैं। उनका यह भी दावा है कि इससे पहले भी स्कूल परिसर में इस प्रकार की पार्टी की गई थी।

शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिस

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी द्विवेदी ने वीडियो में दिखाई दे रहे 5 शिक्षकों और एक स्वीपर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सभी से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों से जवाब मिलने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट और प्राप्त स्पष्टीकरण के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *