Raipur Murder: रायपुर में मिली युवक की लाश, 3 दिन से था लापता

Raipur Murder: रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित रावाभाठा मैदान में शनिवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय पवन टंडन के रूप में हुई है। युवक पिछले 3 दिनों से लापता था और परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे।

3 दिन से लापता था युवक

परिजनों के अनुसार पवन टंडन 5 अगस्त से लापता था। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को स्थानीय लोगों ने रावाभाठा मैदान में एक शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

हत्या की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की हत्या कर शव को सीमेंट पाइप में छिपाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मृतक के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *