CJP Protest: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन, खत्म नहीं होगा प्रदर्शन..

CJP Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन जारी रहेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि सभी मांगों पर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा।

CJP Protest: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जंतर-मंतर पर चल रहा आंदोलन जारी रहेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया है कि सभी मांगों पर सरकार की ओर से लिखित आश्वासन मिलने तक प्रदर्शन समाप्त नहीं किया जाएगा।tc

इस्तीफे पर बोले-

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि यह आंदोलन की बड़ी जीत है। उन्होंने कहा, “कहा जाता था कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते, लेकिन इस्तीफा हुआ। लोग पूछते थे कि कब तक बैठे रहोगे, लेकिन आखिरकार सरकार को झुकना पड़ा।”

जंतर-मंतर पर मनाया जश्न

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने खुशी जताई। समर्थकों ने इसे आंदोलन की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और एक-दूसरे को बधाई दी।

कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार ने बातचीत के लिए दोपहर 3:30 बजे बुलाया है। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं और सरकार उन्हें लिखित रूप में स्वीकार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत के लिए जंतर-मंतर से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के लिए रवाना हो गया है। इस बैठक में आंदोलन से जुड़ी लंबित मांगों पर चर्चा होने की संभावना है।

Big Breaking: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, X पर पोस्ट कर दिया यह संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *