CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में बदली और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में कई जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।![]()
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया।
इन इलाकों में अधिक बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक वर्षा का मुख्य क्षेत्र मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ रहेगा। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मानसूनी द्रोणिका और पूर्व-पश्चिम हवा के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
रायपुर का मौसम
राजधानी रायपुर में आज आकाश में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



