Raipur Job Fair: दिव्यांगजनों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, इन पदों पर बंपर भर्ती; जल्द करें आवेदन

Job Fair

Raipur Job Fair: रायपुर: मूक-बधिर दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। विशेष रोजगार कार्यालय द्वारा 17 जुलाई 2026 को रायपुर में विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां भाग लेंगी और योग्य पुरुष मूक-बधिर दिव्यांग अभ्यर्थियों का विभिन्न पदों पर चयन किया जाएगा। रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।tc

रोजगार मेला 17 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, लोकभवन के बाजू, सिविल लाइन्स स्थित विशेष रोजगार कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

15 से अधिक पदों पर भर्ती

रोजगार मेले में इनोवेटिव रिटेल कांसेप्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिकर पैकर के 4 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 12वीं उत्तीर्ण, 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष मूक-बधिर दिव्यांग अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 15 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।

इसके अलावा इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीनियर असिस्टेंट के 15 पद और वेयर हाउस हेल्पर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं उत्तीर्ण, 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष मूक-बधिर दिव्यांग अभ्यर्थी पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 12 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। सभी चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र रायपुर जिला रहेगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in या “छत्तीसगढ़ रोजगार एप” के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन के लिए रोजगार पंजीयन नंबर होना आवश्यक है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन नहीं है, वे पहले छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं।

Cg Job

रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क

विशेष रोजगार कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में विशेष रोजगार कार्यालय, रायपुर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही रिक्तियों की विस्तृत जानकारी छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *