Korba Video: सांड ने सींग से उठाकर शख्स को पटका, 5 दिनों में 6 लोगों पर हमला, VIDEO

Korba Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह वार्ड क्रमांक 5 की पुरानी बस्ती में 55 वर्षीय एक व्यक्ति पर सांड ने हमला कर उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

tcw

जानकारी के अनुसार घायल की पहचान छोटे लाल श्रीवास के रूप में हुई है। वह सुबह बाजार जाने के लिए घर से निकला था। जैसे ही वह चौक के पास पहुंचा, वहां घूम रहे सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। सांड ने उसे सींग से उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। सीसीटीवी फुटेज में सांड के हमले की पूरी घटना कैद हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सांड पिछले 4-5 दिनों से इलाके में लगातार उत्पात मचा रहा है। राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों पर हमला कर चुका है। अब तक 6 से अधिक लोग इसके हमले में घायल हो चुके हैं। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Korba Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बुधवार सुबह वार्ड क्रमांक 5 की पुरानी बस्ती में 55 वर्षीय एक व्यक्ति पर सांड ने हमला कर उसे सींग से उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वार्ड पार्षद तामेश अग्रवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद नगर निगम प्रशासन से सांड को पकड़कर गौ सेवा केंद्र या पशु आश्रय गृह भेजने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *