CG Bus Accident: खाई में गिरी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

CG Bus Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही बागबहार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।tcw

खाई में गिरी बस

घटना बागबहार थाना क्षेत्र की है। बता दें ओम ट्रैवल्स की बस मंगलवार सुबह सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव के लिए रवाना हुई थी। खाडामाचा के पास पहुंचते ही बस चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

 

यात्रियों में चीख-पुकार

हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

CG Bus Accident: खाई में गिरी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *