CG Ganja Smuggling: कार में ऐसे छुपाये थे गांजा, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

CG Ganja Smuggling: कार में ऐसे छुपाये थे गांजा, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में खपाने की तैयारी में थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 14.5 किलो गांजा, एक कार, नगदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।tcw

जानकारी के अनुसार कुम्हारी थाना पुलिस और ACCU टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक क्रेटा कार में अवैध गांजा लेकर तस्कर ओडिशा से महासमुंद और रायपुर होते हुए दुर्ग की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कुम्हारी ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।

CG Ganja Smuggling: कार में ऐसे छुपाये थे गांजा, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

ऐसे खुला राज

पुलिस ने जब कार की जांच की तो वाहन के अंदर से गांजे की तेज गंध आ रही थी। इसके बाद टीम ने कार की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार के दरवाजों के भीतर बनाए गए गुप्त चेंबर से गांजे के पैकेट बरामद हुए। आरोपियों ने गांजे को छिपाने के लिए दरवाजों के फाइबर के अंदर विशेष रूप से चेंबर तैयार किया था।

पुलिस ने मौके से ओडिशा के राजा खरियार निवासी तीरथा ठेला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में बेचने के लिए लाया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुम्हारी निवासी किशन जगत को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा के कंधमाल क्षेत्र से कम कीमत में गांजा खरीदकर छत्तीसगढ़ में अधिक कीमत पर बेचने का काम करते थे।

7.25 लाख रुपए का माल जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 14.5 किलो गांजा, क्रेटा कार, 22 हजार रुपए नगद और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 7 लाख 25 हजार रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कुम्हारी थाने में NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *