Surguja News: सरगुजा जिले के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। 27 मई को राजापुर में हुई कथित मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले ने अब प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ लिया है।![]()
एक ओर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी और राजस्व निरीक्षक सहित राजस्व अमला नायब तहसीलदार तुषार मानिक के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है, वहीं दूसरी ओर मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है।
इसी बीच नायब तहसीलदार तुषार मानिक ने पूरे विवाद को नया मोड़ देते हुए नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि केवल उनका ही नहीं, बल्कि मामले में आरोप लगाने वाले सभी संबंधित लोगों का भी नार्को टेस्ट कराया जाना चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।



