CG Ganja Smuggling: सब्जी कैरेट में ले जा रहे थे 1.14 करोड़ का गांजा, पुलिस ने दो को धर दबोचा

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 226.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए आंकी गई है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में की गई।

tcw

पुलिस के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए जिले में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को सूचना मिली कि ओडिशा से एक पिकअप वाहन में गांजा लेकर तस्कर छत्तीसगढ़ होते हुए महाराष्ट्र जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गनियारीपाली गांव स्थित एनएच-53 पर सिल्की ढाबा के सामने नाकेबंदी की। जांच के दौरान पुलिस ने पिकअप क्रमांक MH16CD8741 को रोका। तलाशी लेने पर वाहन में रखे खाली सब्जी कैरेट के पीछे बोरियों में गांजा छिपाकर रखा गया था।

पुलिस ने वाहन से 226.600 किलो गांजा बरामद किया। साथ ही वाहन में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने अपना नाम अजिनाथ आश्रु जाधव (28) और अक्षय बारुक (32) बताया, जो महाराष्ट्र के अहमदनगर के रहने वाले हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा के बालिगुड़ा से लाकर अहमदनगर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजा, पिकअप वाहन और 3 मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सिंघोड़ा थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Mahasamund Ganja Taskari: एम्बुलेंस से गांजा तस्करी, सलमान खान समेत दो आरोपी गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *