Jashpur Shivling Theft: मंदिर से शिवलिंग चोरी, उखाड़कर ले गए चोर

Jashpur Shivling Theft

Jashpur Shivling Theft: जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोर मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही उखाड़कर अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है।

tcw

पहले भी हो चुकी है शिवलिंग चोरी

जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी इसी मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हुई थी। उस समय भी मामले की सूचना सन्ना पुलिस को दी गई थी, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके थे। बाद में चोर ने पश्चाताप करते हुए शिवलिंग को खंडित अवस्था में मंदिर परिसर में वापस रख दिया था।

पुलिस जांच में जुटी

सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *