Asha Bhosle Top Songs: संगीत जगत से जुड़ी दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन (Asha Bhosle death) की खबर ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। 92 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि उनके परिवार और डॉक्टरों द्वारा की गई। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई। (Asha Bhosle Songs)
आशा भोसले भारतीय संगीत इतिहास की उन महान हस्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने आठ दशकों से भी अधिक समय तक अपनी सुरीली आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया। उन्होंने करीब 12 हजार से ज्यादा गाने गाए और हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके योगदान के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म विभूषण और कई राष्ट्रीय व फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
Asha Bhosle के टॉप 10 सुपरहिट गाने-
- चुरा लिया है तुमने जो दिल को (फिल्म: यादों की बारात)
- इन आंखों की मस्ती (फिल्म: उमराव जान)
- पिया तू अब तो आजा (फिल्म: कारवां)
- सजना है मुझे (फिल्म: सौदागर)
- दम मारो दम (फिल्म: हरे रामा हरे कृष्णा)
- कह दूं तुम्हें (फिल्म: दीवार)
- ये मेरा दिल (फिल्म: डॉन)
- ओ हसीना जुल्फों वाली (फिल्म: तीसरी मंजिल)
- मेरा कुछ सामान (फिल्म: इजाजत)
- ओ मेरे सोना रे (फिल्म: तीसरी मंजिल)


