Kondagaon Murder Suicide: पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या, फिर खुद लगाई फांसी

Kondagaon Murder Suicide

Kondagaon Murder Suicide: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। (कोंडागांव पति ने पत्नी हत्या)

tcw

मृतकों की पहचान धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों करंजी कोकोड़ी के धरशली पारा के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल को दोनों एक रिश्तेदार के घर बनियांगांव गए हुए थे। दोपहर में वापस लौटते समय गोकाड़भांटा जंगल के पास अचानक धनेश्वर ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से सुबत्ती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद धनेश्वर ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। (पति ने पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाई)

 

ग्रामीणों के मुताबिक, धनेश्वर पिछले तीन महीनों से मानसिक तनाव और बीमारी से जूझ रहा था और इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। (Kondagaon husband Murder wife)

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। (ondagaon wife Murder)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *