Bilaspur News: तालाब में मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur News

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी क्षेत्र में एक हृदयविदारक मामला सामने आया है, जहां रानीसागर तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नगोई के आश्रित ग्राम लमरीडबरी स्थित रानीसागर तालाब में रविवार को ग्रामीणों ने एक नवजात का शव पानी में तैरते हुए देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला नवजात को जन्म के कुछ ही घंटों बाद तालाब में फेंके जाने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए कोटा भेज दिया है और मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *