Raipur News: नवरात्रि में D.El.Ed अभ्यर्थियों की कलश यात्रा को पुलिस ने रोका, तूता धरनास्थल से शीतला-मंदिर तक निकल रही थी यात्रा

Raipur News: रायपुर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रदर्शन कर रहे D.El.Ed अभ्यर्थियों की कलश यात्रा को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। अभ्यर्थी पिछले 86 दिनों से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हैं। (नवरात्रि में D.El.Ed अभ्यर्थियों की कलश यात्रा को पुलिस ने रोका)

जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी तूता धरनास्थल से शीतला मंदिर तक कलश यात्रा निकालना चाहते थे। इसके लिए बड़ी संख्या में युवा एकत्र हुए, लेकिन पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

 

अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका दावा है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद अब तक पदों पर नियुक्ति नहीं की गई है। नवरात्रि के मौके पर उन्होंने अपनी मांग को धार्मिक आस्था से जोड़ते हुए कलश यात्रा निकालने का निर्णय लिया था। (.El.Ed अभ्यर्थी कलश यात्रा रोकी गई)

इस यात्रा में जशपुर, बलरामपुर, सुकमा, बस्तर, बीजापुर, कोरिया और नारायणपुर समेत कई जिलों से अभ्यर्थी शामिल होने पहुंचे थे। वे कलश लेकर, माथे पर तिलक लगाकर और मंत्रोच्चार करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहे थे।

पुलिस ने क्यों रोका?

धरना स्थल के बाहर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और बैरिकेडिंग कर दी गई थी। जैसे ही अभ्यर्थियों ने कलश यात्रा निकालने की कोशिश की, उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। प्रशासन का तर्क है कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का जुलूस या यात्रा निकालना नियमों के खिलाफ है, इसलिए यह कदम उठाया गया।

अभ्यर्थियों का आरोप

अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण और धार्मिक भावना से यह यात्रा निकाल रहे थे, इसके बावजूद उन्हें रोका गया। उनका कहना है कि जब राजनीतिक रैलियां या अन्य कार्यक्रम होते हैं, तब नियमों में ढील दी जाती है। लेकिन जब युवा अपने संवैधानिक अधिकार की मांग करते हैं, तब सख्ती दिखाई जाती है। इसे वे दोहरा मापदंड बता रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *