Navratri Special Trains: चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी दर्शन होंगे आसान, डोंगरगढ़ में रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें, मेमू स्पेशल भी चलेगी

Navratri Special Trains: चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने विशेष इंतजाम किए हैं। 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव सुनिश्चित किया गया है।

रेलवे प्रशासन के अनुसार इस दौरान बिलासपुर–भगत की कोठी, बिलासपुर–बीकानेर, बिलासपुर–चेन्नई, बिलासपुर–पुणे और रायपुर–सिकंदराबाद एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों को भी डोंगरगढ़ स्टेशन पर रोका जाएगा, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में सुविधा मिल सके।

 

इसके अलावा स्थानीय यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मेमू ट्रेनों का भी विस्तार किया गया है। रेलवे द्वारा गोंदिया–दुर्ग–गोंदिया मेमू को रायपुर तक और रायपुर–डोंगरगढ़–रायपुर मेमू को गोंदिया तक अस्थायी रूप से बढ़ाया जा रहा है।

Holi Special Train

साथ ही श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए डोंगरगढ़–दुर्ग–डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल (06886/06885) भी चलाई जाएगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष व्यवस्थाओं का उद्देश्य यह है कि छत्तीसगढ़ और आसपास के राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के डोंगरगढ़ पहुंचकर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *