Raipur Urmila Hospital: रायपुर के उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर जमकर हंगामा ! परिजनों ने कहा- इलाज के नाम पर हत्या, 25 लाख लूटे

Raipur Urmila Hospital

Raipur Urmila Hospital: राजधानी रायपुर स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। मृतक राम चरण वर्मा के बेटे राजकुमार वर्मा ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। (रायपुर के उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल में मरीज की मौत पर हंगामा)

परिजनों के अनुसार राम चरण वर्मा पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में उनके तीन बार ऑपरेशन किए गए। पहले ऑपरेशन को असफल बताते हुए अंदर लीकेज की बात कही गई, जिसके बाद दोबारा सर्जरी की गई। स्थिति में सुधार नहीं होने पर गले का भी ऑपरेशन किया गया। (Raipur Urmila Memorial Hospital)

पहले देखिए इन तस्वीरों को…

परिजनों का कहना है कि आयुष्मान कार्ड से 2,71,000 रुपये की राशि ली गई। इसके अलावा मेडिकल स्टोर से दवाइयों के नाम पर 15 लाख रुपये से अधिक का बिल बनाया गया, जिसमें से 10 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। 3 लाख रुपये के टेस्ट, ब्लड और अन्य जांच के नाम पर अलग से बिल दिए गए। आरोप है कि ऑपरेशन के नाम पर 5 लाख रुपये से अधिक नगद लिए गए और अब 5 लाख रुपये की और मांग की जा रही है।

राजकुमार वर्मा ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई है और इलाज के नाम पर गोरखधंधा चल रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *