कोरबा | CG ब्रेकिंग : कोतवाली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। वैष्णव मंदिर के पास एक घर में पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक हो गया।
जानकारी के मुताबिक, रामेश्वर साहू नाम के व्यक्ति ने चरित्र शंका को लेकर अपनी पत्नी सुक्रिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घर में मौजूद उसकी मां और बहन जब बीच-बचाव करने आईं तो आरोपी ने उन पर भी वार कर दिया।
घर में चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी तुरंत पहुंचे और किसी तरह आरोपी को काबू में किया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि मां और बहन का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
