Korba Accident: 2 कारों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

Korba Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कोरबा जिले से सामने आया है जहां तेज रफ्तार ने 2 जिंदगियां ले ली। मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत केंदई नेशनल हाईवे पर झरना मोड़ के पास गुरुवार देर रात करीब 12 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बता दें, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल मोरगा चौकी पुलिस और 112 नंबर पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा गया।

घायलों को पोड़ी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया

पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए पोड़ी उपरोड़ा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

एक कार में 4, दूसरी में 3 लोग सवार

जानकारी के अनुसार, आल्टो 100 कार में चार लोग सवार थे, जिसमें दो की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं दूसरी कार में तीन लोग सवार थे, जो सभी घायल हुए हैं।

मृतक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में

बताया जा रहा है कि दोनों वाहनों में सवार लोग कोरबी क्षेत्र के निवासी हैं। मृतकों में एक की पहचान धन सिंह यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

पुलिस कर रही जांच

मोरगा चौकी प्रभारी मंगतू राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम देर रात मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शुक्रवार सुबह कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *