Ajit Pawar Plane Crash Death: महाराष्ट्र डिप्टी CM का प्लेन क्रैश, अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत

Ajit Pawar Plane Crash Death: महाराष्ट्र के बारामती जिले में दर्दनाक प्लेन हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के डिप्टी CM और NCP के प्रमुख अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल के थे। बुधवार सुबह 8.45 बारामती (Ajit Pawar Plane Crash Baramati) में उनका प्लेन क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान यह हादसा हुआ। प्लेन में अजित पवार के साथ मौजूद उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और प्लेन स्टाफ समेत 5 लोगों की जान गई है।

अजित पवार का निधन (Ajit Pawar Plane Crash Death)

मिली जानकारी के अनुसार पवार मुंबई से चार्टर्ड प्लेन में बारामती (Baramati Plane Crash) गए थे। वहां लैंडिंग के दौरान प्लेन रनवे से फिसल गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय DGCA ने हादसे में 5 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। थोड़ी देर पहले 6 लोगों के मारे जाने की खबर आई थी।

अजित पवार (Ajit Pawar Baramati Air Accident) महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। शरद पवार मुंबई और सुप्रिया सुले दिल्ली में थे। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पूरे परिवार के साथ बारामती के लिए रवाना हो गए। परिवार के बाकी लोग उनके मुंबई आवास के लिए रवाना हो गए हैं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *