CG BREAKING: सगाई में जा रही बस पलटी, 10 की हुई दर्दनाक मौत, 78 घायल

Raipur Breking: DFO की स्कॉर्पियो टक्कर से ग्रामीण की मौत, 2 भैंसों को भी रौंदा

CG BREAKING: छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर ओरसा घाट में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। बलरामपुर निवासी परसू राम सोनवानी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें पहले महुआडांड से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

छत्तीसगढ़-झारखंड सीमा पर बस खाई में गिरी: 5 की मौत, 80 से ज्यादा घायल | Lok  Shakti

 

 

 

बता दें कि इस हादसे में कुल 78 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 19 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 5 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। गंभीर रूप से घायलों को गुमला, लातेहार और रांची के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

 

 

 

छत्तीसगढ़ से आ रही बस लातेहार में दुर्घटनाग्रस्त, नौ की मौत, 70 घायल

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा रविवार दोपहर झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल की बस में 86 लोग सवार थे, जो छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के अलग-अलग गांवों से सगाई समारोह में शामिल होने झारखंड के लोधगांव जा रहे थे। ओरसा घाट की ढलान पर बस का ब्रेक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर रोड सेफ्टी गार्ड तोड़ते हुए पेड़ से टकराई और करीब 20 फीट नीचे पलट गई।

बस चालक ने ब्रेक फेल होने की बात कही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *