CG News: खेत से मटर तोड़ने पर बच्चों की हाथ-पैर बांधकर पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

CG News: खेत से मटर तोड़ने पर बच्चों की हाथ-पैर बांधकर पिटाई, आरोपी गिरफ्तार

CG News: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला और दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां खेत से मटर तोड़ने पर गांव के छोटे बच्चों को हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान सजा देने का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लडुआ का है। पीड़ित के पिता कृष्णनाथ टोप्पो (40) ने 6 जनवरी को राजपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, 4 जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे उनके पड़ोसी और रिश्ते के भाई कपिल उरांव (26) ने खेत में मटर तोड़कर खाने से नाराज होकर कृष्णनाथ के नाबालिग बेटे संस्कार टोप्पो (7) और महिपाल के बेटे को जबरन अपने घर ले गया।

आरोप है कि आरोपी ने बच्चों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों और पैरों से मारपीट की। इसके बाद दोनों बच्चों के हाथ-पैर रस्सी से बांधकर घर के आंगन में बंधक बना लिया गया। इस अमानवीय सजा का वीडियो भी बनाया गया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना राजपुर में अपराध क्रमांक 03/2026 के तहत आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 296, 351(2), 115(2), 127(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 140(3) भी जोड़ी गई। पूछताछ में आरोपी कपिल उरांव ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

देखिए वीडियो –

CG News: खेत से मटर तोड़ने पर बच्चों की हाथ-पैर बांधकर पिटाई, वीडियो वायरल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *