New Year 2026: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर नियम तोड़े और नशे में मिले युवक-युवती तो पेरेंट्स को जाएगा फोन, CCTV कैमरे के सामने माएंगे जश्न

New Year 2026

New Year 2026: नए साल के जश्न को लेकर राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं किसी भी तरह की अवैध गतिविधि, विवाद या नशे में हुड़दंग से बचने के लिए रायपुर पुलिस ने सख्त गाइडलाइन जारी की है। नियम तोड़ने वालों और नशे में पाए जाने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर कोई व्यक्ति नशे की हालत में पकड़ा गया या किसी नाबालिग को शराब पिलाई गई, तो उसके परिजनों को तुरंत फोन कर थाने बुलाया जाएगा। नए साल का जश्न CCTV कैमरों की निगरानी में होगा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

नियम तोड़ने पर इवेंट संचालक होंगे जिम्मेदार

आउटर इलाके के सभी संस्थान नए साल की रात 12 से 12.30 बजे तक बंद रहेंगे। बिना लाइसेंस शराब परोसने पर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थानों या वाहनों में शराब सेवन कराने पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। कार्यक्रम के दौरान हुड़दंग या सूखे नशे का प्रयोग पाए जाने पर संचालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

परिजनों को जाएगा फोन- SSP

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह के अनुसार, संचालकों ने आयोजन में जिस भी ग्राहक को बुलाया है, उनकी पूरी जिम्मेदारी संचालक की होगी। आयोजन में शराब पीकर ग्राहक यदि मदहोश होगा, तो उसको घर तक पहुंचाना होगा।

पुलिस की जांच के दौरान नाबालिग युवक-युवती नशे में और नियम तोड़ते हुए मिलेंगे तो उनके परिजनों को फोन कर थाने बुलाया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *