CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा कब्र खोदकर मुर्दा खाने वाला जानवर, इलाके में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट

CG : छत्तीसगढ़ के इस जिले में दिखा कब्र खोदकर मुर्दा खाने वाला जानवर, इलाके में दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट

कसडोल  | CG :  छत्तीसगढ़ के कसडोल क्षेत्र में इन दिनों एक  खतरनाक वन्यजीव की एंट्री से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। सारंगढ़ खेल मैदान के पास कबर बिज्जू जैसा दुर्लभ जानवर दिखाई देने के बाद पूरा इलाका सतर्क कर दिया गया है। रात में सक्रिय रहने वाला कबर बिज्जू एक मांसाहारी जीव है, जिसे एशियन पाम सिविट या हनी बेजर के नाम से भी जाना जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह मृत जानवरों का मांस खाता है और कई बार कब्र खोदकर भी भोजन तलाशता है। इसी वजह से लोग इसे मुर्दा खाने वाला जानवर समझते हैं।

कबर बिज्जू अपनी निडरता, आक्रामक स्वभाव और तेज सूंघने की क्षमता के लिए जाना जाता है। आमतौर पर यह घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है, लेकिन इस बार यह खेल मैदान के आसपास देखा गया, जिससे ग्रामीणों में हलचल मच गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। अधिकारी लगातार इसकी मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

 

मिली जानकारी के  मुताबिक कबर बिज्जू को स्थानीय भाषा में सीवेट बिज्जू भी कहा जाता है। इसकी काया बेहद मजबूत होती है। इसका ऊपरी हिस्सा भूरा, पेट और बगल काले रंग का होता है और माथे पर सफेद पट्टी इसकी खास पहचान है। हर पैर में पांच मजबूत नाखून होते हैं, जिनसे यह कई फीट गहरे गड्ढे खोद सकता है। इसके तीखे दांत और शक्तिशाली जबड़े इसे खतरनाक बनाते हैं।

हालांकि इसे मुर्दे खाने वाला जीव कहा जाता है, लेकिन वास्तव में यह सर्वभक्षी है। यह मृत मवेशियों, कीट-पतंगों, छोटे जीव-जंतुओं, सरिसृपों के साथ-साथ फल भी खाता है। फल के बीज फैलाकर यह जंगलों की जैव विविधता को भी बढ़ाने में मदद करता है। कबर बिज्जू की आयु लगभग 15 से 17 वर्ष होती है और इसका वजन करीब 10 किलो तक होता है।

रात में मांद से निकलने वाला यह जीव कई बार लोमड़ी की मांद पर कब्जा कर लेता है या पेड़ों पर चढ़कर रहता है। साल में एक बार प्रजनन करने वाली इसकी मादा एक बार में 4 से 6 बच्चे देती है।

वन विभाग ने साफ निर्देश जारी किए हैं कि क्षेत्र के लोग इसकी वीडियो न बनाएं और न ही इसके पास जाने की कोशिश करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *