Durg Accident: दुर्ग जिले में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेशनल हाइवे-53 पर भिलाई पावर हाउस ओवरब्रिज के पास ट्रेलर की टक्कर से एक महिला HR एग्जीक्यूटिव की दर्दनाक मौत हो गई। घटना छावनी थाना क्षेत्र की है।
मृतका की पहचान साक्षी द्विवेदी (28) के रूप में हुई है, जो राजनांदगांव स्थित एबिस प्लांट में HR एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थीं। जानकारी के मुताबिक, साक्षी आज छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से पावर हाउस स्टेशन उतरी थी. इसके बाद वह बाइक पर बैठकर अपने पिता के साथ मायके जा रही थी.

पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे उतरते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिता दूर जा गिरे. वहीं सड़क पर गिरी साक्षी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
9 महीने पहले हुई थी शादी
परिजनों ने बताया कि फरवरी 2025 में साक्षी की शादी हुई थी. परिवार में खुशियां अभी ठीक से बसी भी नहीं थीं कि यह दर्दनाक हादसा हो गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है. वहीं ट्रेलर चालक को हिरासत में लिया गया है. मामल में आगे की कार्रवाई जारी है.
