Jagdalpur News: आदिवासी छात्रावास में खाना बनाते समय खौलते तेल में झुलसा छात्र, हालत गंभीर

Jagdalpur News

Jagdalpur News: बस्तर जिले में एक बार फिर आदिवासी छात्रावास की लापरवाही सामने आई है। विकासखंड बकावंड के ग्राम पंचायत बारदा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास में खाना बनाते समय एक छात्र खौलते तेल में झुलस गया। बताया जा रहा है कि छात्र अपने साथियों के लिए भोजन तैयार कर रहा था, तभी अचानक कढ़ाहा का तेल पलट गया। जिससे उसका चेहरा और शरीर का हिस्सा गंभीर रूप से जल गया। घायल छात्र को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर में भर्ती कराया गया है।

अधीक्षक और रसोइया निजी कार्यों में व्यस्त

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, छात्रावास में अधीक्षक और रसोइया अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण छात्रों को खुद ही भोजन बनाना पड़ता है। इसी लापरवाही के चलते छात्र सुमन भद्रे को खाना बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके दौरान यह हादसा हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद अफसरों ने मामले को दबाने की कोशिश की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *