Raigarh Elephant Death: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताज़ा मामला छाल क्षेत्र के ग्राम ओरा नारा का है, जहां एक 7 माह के हाथी शावक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बीते सालभर में पानी में डूबने से हुई पांचवीं शावक की मौत है।

सुबह ग्रामीणों ने तालाब में हाथी के बच्चे का शव देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और शव को तालाब से बाहर निकाला गया। बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत शावक की उम्र लगभग 7 माह है। इलाके में इन दिनों करीब 62 हाथियों का झुंड सक्रिय है, जो लगातार गांवों के आसपास विचरण कर रहा है।

