Dhamtari Accident: खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, मौके पर तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Dhamtari Accident:

Dhamtari Accident: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। यह हादसा कुकरेल के पास माकरदोना मोड़ पर हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही तीनों युवकों की हालत गंभीर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को धमतरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में CAF जवान भी शामिल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान डोमेश्वर नेताम, दिवस ध्रुव (दोनों निवासी बाजार कुर्रीडीह) और पालेश्चर यादव (निवासी पीपरछेड़ी) के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि डोमेश्वर नेताम सीएएफ (छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स) का जवान था, जो एक हफ्ते की छुट्टी पर अपने घर आया हुआ था। तीनों युवक धमतरी से काम निपटाकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *