Dongargarh Free Bus Seva: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर से डोंगरगढ़ तक नि:शुल्क बस सेवा शुरू

Dongargarh Free Bus Seva:

Dongargarh Free Bus Seva: Raipur: शारदीय नवरात्र 2025 के अवसर पर मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित मां काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक नि:शुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। अब रायपुर से डोंगरगढ़ दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु इस बस सेवा का मुफ्त लाभ उठा सकेंगे। (Raipur to Dongargarh Bus)

शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने मां काली और मां बम्लेश्वरी से प्रदेश में सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। (Dongargarh Maa Bamleshwari Darshan)

इस अवसर पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने समिति से आग्रह किया कि एक बस सेवा कवर्धा से डोंगरगढ़ तक भी शुरू की जाए, जिससे वहां के श्रद्धालुओं को भी लाभ मिल सके। (Dongargarh Free Bus Service)

इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *