Narayanpur Naxal Attack: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, फायरिंग जारी

Bijapur Encounter

Narayanpur Naxal Attack: महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ की सीमावर्ती अबूझमाड़ जंगल में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ शुरू हो गई। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है। जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है।

शव और हथियार बरामद

सुरक्षाबलों ने ढेर किए गए नक्सली का शव और हथियार अपने कब्जे में ले लिया है। जवानों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

सूचना पर शुरू हुआ ऑपरेशन

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान चलाया था। इसी दौरान जंगल में माओवादी और जवानों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *