CG News: राज्य में इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया के लिए नया सिस्टम लागू किया गया है। अब किसानों का पंजीयन एग्रीस्टेक प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जिसके माध्यम से प्रत्येक किसान को फार्मर आईडी (Farmer ID system) आवंटित होगी। साथ ही किसानों से यह विवरण भी दर्ज कराया जाएगा कि खरीदी किस खेत से की जानी है।

एग्रीस्टेक में किसानों का पंजीयन जारी (farmer registration Agristek)
पिछले वर्ष धान खरीदी के लिए लगभग 1 लाख 25 हजार किसानों ने पंजीयन कराया था। वहीं इस बार नए सिस्टम के तहत अब तक 1 लाख 9 हजार किसानों का पंजीयन संपन्न हो चुका है। शेष किसानों का पंजीयन कार्य प्रगति पर है।

धान खरीदी केंद्रों में पहले से ही व्यवस्थाओं को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पिछले वर्ष सामने आई दिक्कतों की समीक्षा कर, इस बार आवश्यक सुधार लागू किए जाएं।

संबंधित विभागों ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप होंगी। साथ ही किसानों की सुविधा और खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
