Bilaspur News: गणेश चतुर्थी पर गौ-मांस काटती युवती का VIDEO वायरल, मचा बवाल, गौरक्षकों पर लाठी-डंडे और हथियार से हमला

गौ-मांस काटती युवती का Video Viral

Bilaspur News: गणेश चतुर्थी के दिन बिलासपुर में गौ-मांस काटते हुए युवती का वीडियो सामने आने के बाद बड़ा बवाल हो गया। विरोध करने पहुंचे गौरक्षकों पर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

बिल्हा गौ मांस केस बिलासपुर

क्या है पूरा मामला? (Bilaspur Gaumansh Vivad)

बिल्हा थाना क्षेत्र के डोड़कीभाठा के ओडिया मोहल्ले में बुधवार को एक युवती गौ-मांस काट रही थी। स्थानीय युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल (Gaumansh Video Viral) कर दिया। विरोध करने पहुंचे गौरक्षकों का मोहल्ले के लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और हथियारों से मारपीट शुरू हो गई। इस हमले में 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Bilaspur Gaumansh Vivad

गौ-मांस जब्त (Gaumansh Video Viral)

घटना की जानकारी मिलने पर SSP रजनेश सिंह ने सकरी, हिर्री और चकरभाठा थानों से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया और गौरक्षकों को थाने ले जाया गया।मौके से कुछ गौ-मांस जब्त कर सैंपलिंग की गई।

Gaumansh Video Viral

युवती और कई लोग हिरासत में

DSP डीआर टंडन ने बताया कि गौरक्षकों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। गौ-मांस काटने वाली युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *