Korba News: महिला ने ट्रेलर के नीचे कूदकर की आत्महत्या, घटना CCTV कैमरे में कैद; वीडियो वायरल…

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को एक महिला ने सड़क पर तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह पूरा हादसा पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया, जिसका LIVE वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

महिला की पहचान कला बाई (43 वर्ष) के रूप में हुई है। जो ग्राम बांधाखार के कियोस्क बैंक से पैसे निकालने आई थी। पैसे निकालने के बाद महिला बाहर निकली। इस दौरान वह दीपका की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के नीचे कूद गई। ट्रेलर महिला के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। पति की मौत के बाद से महिला मायके में रह रही थी। (kla bai suicide)

 

ट्रेलर छोड़ ड्राइवर फरार

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने फौरन घटना की सूचना पाली थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं इस घटना के बाद ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पति की मौत के बाद परेशान रहती थी महिला (woman jumps under trailer)

महिला के परिजन सुनील कुमार ने बताया कि पति अमोल सिंह की 3 साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के कुछ महीने बाद महिला मायके (सिलयारी गांव) में रहने लगी थी। कभी-कभी ससुराल जाया करती थी। अक्सर किसी न किसी बात को लेकर परेशान रहती थी। बुधवार की सुबह बैंक जाने के नाम से घर से निकली हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस

महिला के परिजन सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली थी। जिसके बाद वो घटनास्थल पर पहुंचे थे। वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि अन्य परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *