Chhattisgarh Earthquake : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 7:30 बजे जशपुर और अंबिकापुर जिलों में धरती कांप उठी, जिससे लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई है। इससे हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी अब तक नहीं है, लेकिन भय का माहौल बना हुआ है। (Jashpur Earthquake)
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 7:30 मिनट पर भूकंप आया। जशपुर और अंबिकापुर (Ambikapur Earthquake) जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.1 मांपी गयी। बताया जा रहा है भूकंप का केंद्र जशपुर जिले के बगीचा इलाका रहा है।
