CG : धान की फसल रौंदते हुए बैलगाड़ी में पहुंचा खराब ट्रांसफार्मर ! नहीं आई रौशनी, ग्रामीण परेशान

CG : धान की फसल रौंदते हुए बैलगाड़ी में पहुंचा खराब ट्रांसफार्मर ! फिर भी नहीं आई रौशनी, ग्रामीण परेशान

कवर्धा। CG : लगातार हो रही भारी बारिश से गांवों की हालत पहले ही खराब है। कई जगहें सड़के ख़राब हैं तो कई जगह जलभराव और तो और कई जगह बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है। ऐसे में तमरूवा गांव के लोग पिछले एक महीने से अंधेरे में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार बिजली विभाग से इस बात की शिकायत की, तब जाकर टीम गांव पहुंची। लेकिन यहां जो नजारा देखने को मिला उसने सभी को हैरान कर दिया।

दरअसल बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को बैलगाड़ी में लादकर खेतों के रास्ते बिजली पोल तक ले गए। इस दौरान किसानों की खड़ी फसल को भी नुकसान हुआ। सबसे बड़ी चिंता की बात यह रही कि जो ट्रांसफार्मर लाया गया वह खराब निकला। यही नहीं, विभाग ने दो बार ट्रांसफार्मर बदला लेकिन दोनों बार खराब ट्रांसफार्मर भेज दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को खुद नहीं पता कि कौन सा ट्रांसफार्मर सही है और कौन सा खराब। लगातार बारिश और बिजली कटौती से गांव के लोग परेशान हैं। बच्चें पढ़ नहीं पा रहे हैं और मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं. जिससे उनका जीवन दुस्वार सा हो गया हैं. अब ग्रामीण विभाग से जल्द बिजली बहाल करने की मांग कर रहे हैं। देखने वाली बात होगी की आखिर कार इस गांव में लाइट कब तक आएगी और लोग कब तक राहत की सांस लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *