CG Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें.. छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 26 ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनों के बदले रूट, देखिए लिस्ट

CG Train Cancelled

रायपुर/बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने अगस्त महीने में छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली कुल 26 ट्रेनों को रद्द और कई ट्रेनों का रूट बदलने का फैसला लिया है। यह फैसला किरोड़ीमल नगर स्टेशन पर नॉन-इंटरकनेक्टिविटी कार्य और रायगढ़–झारसुगुड़ा रेलखंड में तीसरी और चौथी लाइन के विद्युतीकरण कार्य के चलते लिया गया है। ट्रेनों का परिचालन 24 अगस्त से 28 अगस्त 2025 तक प्रभावित रहेगा।

 

रद्द की गई एक्सप्रेस ट्रेनें (CG Train Cancelled)

  1. 18113 टाटानगर–बिलासपुर (23–26 अगस्त)
  2. 18114 बिलासपुर–टाटानगर (24–27 अगस्त)
  3. 20822 सांतरागाछी–पुणे (23 अगस्त)
  4. 20821 पुणे–सांतरागाछी (25 अगस्त)
  5. 12870 हावड़ा–मुंबई (22 अगस्त)
  6. 12869 मुंबई–हावड़ा (24 अगस्त)
  7. 22846 हटिया–पुणे (25 अगस्त)
  8. 22845 पुणे–हटिया (27 अगस्त)
  9. 20813 पुरी–जोधपुर (27 अगस्त)
  10. 20814 जोधपुर–पुरी (30 अगस्त)
  11. 20971 उदयपुर–शालीमार (23 अगस्त)
  12. 20972 शालीमार–उदयपुर (24 अगस्त)
  13. 22358 गया–कुर्ला (27 अगस्त)
  14. 22357 कुर्ला–गया (29 अगस्त)
  15. 12905 पोरबंदर–शालीमार (27 अगस्त)
  16. 12906 शालीमार–पोरबंदर (29 अगस्त)
  17. 17321 वास्को-द-गामा–जसीडीह (22 अगस्त)
  18. 17322 जसीडीह–वास्को-द-गामा (25 अगस्त)
  19. 17005 हैदराबाद–रक्सौल (21 अगस्त)
  20. 17006 रक्सौल–हैदराबाद (24 अगस्त)
  21. 12101 कुर्ला–शालीमार (23, 25, 26 अगस्त)
  22. 12102 शालीमार–कुर्ला (25, 27, 28 अगस्त)

रद्द की गई पैसेंजर ट्रेनें (CG Train Cancelled)

  1. 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (24–27 अगस्त)
  2. 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (24–27 अगस्त)
  3. 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (24–27 अगस्त)
  4. 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (23–26 अगस्त)

इन ट्रेनों का बदला गया रूट (CG Train Cancelled List August 2025)

  1. 12222 हावड़ा–पुणे दुरंतो (23 अगस्त): झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, लाखोली, रायपुर के रास्ते
  2. 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो (25 अगस्त): रायपुर, लाखोली, टिटलागढ़, झारसुगुड़ा के रास्ते

बीच रास्ते समाप्त होने वाली ट्रेनें (August Train Cancellation List)

  1. 68861/68862 गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर: 24 से 27 अगस्त तक बिलासपुर–झारसुगुड़ा के बीच रद्द
  2. 12410 निजामुद्दीन–रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस: 23, 25, 26 अगस्त को बिलासपुर में समाप्त होगी
  3. 12409 रायगढ़–निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस: 25, 27, 28 अगस्त को बिलासपुर से ही रवाना होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *