CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून अब रफ्तार पकड़ चुका है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और अंधड़ की चेतावनी के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए 7 जिलों में बाढ़ का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार, आगामी 6 और 7 जुलाई को उत्तर व दक्षिण छत्तीसगढ़ में वर्षा की तीव्रता और बढ़ सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की आशंका जताई गई है। बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-दो जगहों पर अत्यधिक वर्षा हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून गतिविधियां प्रदेश में सक्रिय रही. सक्ती, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, जशपुर और सुकमा जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई. इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान अंबिकापुर में 29.2 डिग्री और सबसे कम तापमान 21.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया है.
इन 7 जिलों में बाढ़ का अलर्ट
छत्तीसगढ़ के कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बिलासपुर , सरगुजा, कोरबा और जशपुर इन 7 जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बाढ़ (Flash Flood CG) का अलर्ट जारी है.
रायपुर में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने और गरज चमक साथ के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तापमान 24 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है.
